Breaking News

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सभी कंपनियों के रेमडेसिविर के इंजेक्‍शनों की कीमत 50 फीसदी कम की, जानिए अब क्या है नई कीमत

कोरोना के बढ़ते नए मामलों के बीच केंद्र सरकार ने महामारी के इलाज में प्रयोग होने वाली  प्रमुख दवा रेमडेसिविर के दाम में बड़ी छूट दी है।

केंद्र सरकार ने रेमडेसिविर की कीमतों में लगभग पचास फीसद दामों की कटौती की है। इसकी कीमत दो हजार रुपए तक कम कर दी गई है। 

जिस इंजेक्शन की कीमत 2,450 रुपये है। कटौती के बाद रेमडिसिविर का इजेंक्शन अब 1225 रुपए में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

रेमडेसिविर के इजेंक्शन के दामों में कटौती की जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया कि कोरोना के लाखों मरीजों को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने जीवन रक्षक रेमडेसिविर इंजेक्शन की कीमतों में लगभग 50 फीसद की कटौती की है।

कोरोना वायरस की दूसरी बड़ी लहर के बीच यह कोरोना मरीजों के लिए अच्छी खबर है। यह कदम ऐसे समय पर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि भारत में दैनिक नए मामले निरंतर बढ़ रहे हैं।

About adminraj

Check Also

जनता कह रही है — सत्ता नहीं, संवेदनशीलता चाहिए ?

तमिलनाडु और नेपाल बने बड़े उदाहरण, जहां के मुख्य नेता ने बदले वीआईपी कल्चर के …

Contact Us