Breaking News
Home / इंदौर / जमना ने दिया 4 शावकों को जन्म, अब इंदौर में हुए 13 शावक

जमना ने दिया 4 शावकों को जन्म, अब इंदौर में हुए 13 शावक

अब शवकों के मामले में भी इंदौर नंबर 1 पर दिखाई दे रहा है। क्योकि हाल में इंदौर की शवक जनमा ने चार शावकों को जन्म दिया है। दरअसल इंदौर जू का पिंजरा दो बार तोड़कर बाहर आने वाली बाघिन जमना ने 4 शावकों को जन्म दिया है। शुक्रवार को मां जमना अपने चारों शावकों के साथ पिंजरे में नजर आई। वो पूरे समय इन्हें दुलार करती रही। यह दुर्लभ नजारा तस्वीरों में भी कैद हुआ।

चिड़ियाघर प्रभारी डॉक्टर उत्तम यादव के मुताबिक सभी शावक स्वस्थ हैं। इसके साथ ही चिड़ियाघर में बाघ फैमली के 13 सदस्य हो गए हैं। जमना को 5 साल पहले भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क से लाया गया था। जू प्रभारी उत्तम यादव ने बताया कि चारों शावक स्वस्थ हैं। शावकों को केज में लाने के बाद ही यह जानकारी जू प्रबंधन को मिली है। जिसके चलते वन्य प्रेमियों में भी उत्साह है।

दरअसल इन नन्हें शावकों को फिलहाल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। किसी को पिंजरे के आसपास नहीं जाने दिया जा रहा। जमना शावकों को किसी तरह का नुकसान ना पहुंचा दे, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। बाड़े में शावकों की निगरानी के लिए कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है। इसी के साथ इंदौर जू अब देश के चुनिंदा जू में शामिल हो गया है, जहां शावकों की संख्या सबसे अधिक बताई जा रही है।

About Aditya Singh

Check Also

इंदौर में बेरंग साबित हो रहा चुनाव प्रचार अभियान कार्यकर्ताओं में निराशा ।

झंडा डंडे पोस्टर बैनर वालों की कमाई पीटी । गली मोहल्ले में भी नहीं दिखाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *