Breaking News

मध्यप्रदेश की नई गाइडलाइन: सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल हॉस्टल बंद, धार्मिक स्थल खुले रहेंगे लेकिन मेलों पर रोक इवेंट में 250 से ज्यादा लोग नहीं जुट सकेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद रखने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में 20 जनवरी से होने वाले प्री-बोर्ड एग्जाम घर से देना होंगे।

सभी तरह के मेले, रैलियों और जुलूसों पर रोक लगा दी गई है। नाइट कर्फ्यू पहले की तरह रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा। आर्थिक गतिविधियां जारी रहेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल 50% क्षमता के साथ खुल रहे थे। बैठक में जो सुझाव आए हैं, उनके अनुसार जरूरी हो गया है कि 31 जनवरी तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद कर दिए जाएं।

आगे भी परिस्थितियों पर नजर रहेगी। इसके बाद पाबंदियों को लेकर निर्णय किया जाएगा। 15 जनवरी से स्कूल बंद रहेंगे। गृह मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी कर दी है।

CM ने ये फैसले किए

खेल गतिविधियां 50% कैपेसिटी से जारी रहेंगी।

20 जनवरी से प्री-बोर्ड एग्जाम घर से ही देना होगा।

जुलूस, रैली, राजनीतिक और सामाजिक सभा प्रतिबंधित रहेगी।

50% कैपेसिटी के साथ हॉल में कार्यक्रम हो सकेंगे।

सभी तरह के धार्मिक और आर्थिक मेलों पर रोक रहेगी।

राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, एजुकेशनल और मनोरंजन जैसे कार्यक्रम खुले मैदान में 250 की संख्या में हो सकेंगे।

इन पर रोक नहीं

धार्मिक स्थल खुले रहेंगे, लेकिन धार्मिक मेले नहीं लगेंगे।

About adminraj

Check Also

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बीच सड़क पर एक युवक की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है।

वायरल वीडियो में एक युवती अपने साथियों के साथ युवक को लात-घूंसों और थप्पड़ों से …

Contact Us