Breaking News
Home / इंदौर / खरगोन मामले को लेकर दिग्विजय सिंह के ट्वीट से बढ़ सकती है उनकी मुश्किले।

खरगोन मामले को लेकर दिग्विजय सिंह के ट्वीट से बढ़ सकती है उनकी मुश्किले।

खरगोन की घटना को लेकर  ट्वीट करने के मामले में पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह की मुश्किले आने वाले दिनों में बढ़ सकती है। हालांकि इस विवादित पोस्ट को  पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह के ट्वीट और बाद में उसे डिलीट कर दिया। लेकिन इस मामले में सरकार गंभीर है। घटना को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया। गृहमंत्री ने कहा- दिग्विजय सिंह ने आज ट्वीट किया और भ्रम फैलाया। सवाल उसे डिलीट करने का नहीं है। सवाल यह है कि वह इस तरह के भ्रम फैलाते रहते हैं। मध्यप्रदेश को बदनाम करने की बात हो या सांप्रदायिक तनाव फैलाने की बात हो, दिग्विजयसिंह जी ऐसा करते रहे हैं। पहले पाकिस्तान के ब्रिज को भोपाल से जोड़ दिया था। अब यह बाहर की मस्जिद, जिसमें झंडा फहराया जा रहा है, उसे मध्यप्रदेश से जोड़कर दिखाया। इस मामले में विषय विशेषज्ञों से राय ली जा रही है। वैधानिक कार्रवाई दिग्विजय सिंह पर हो सकती है, इस दिशा में आगे बढ़ रहा हूं।

हालांकि खरगोन की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर बेसब्री से पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह के रिएक्शन का इंतेजार किया जा रहा था। कुछ लोग इसे व्यंग में भी पोस्ट कर रहे थे, लेकिन जो हुआ वह बेहद चौकाने वाला पोस्ट रहा। जो आने वाले दिनों में दिग्गी राजा की मुश्किले बढ़ा सकता है। दिग्गी के इस  ट्वीट पर मुख्य मंत्री शिवराज ने भी  ट्वीट किया है। साफ है कि आने वाले दिनों दिग्गी पर इस मामले में एफआईआर दर्ज हो सकती है।

About Aditya Singh

Check Also

इंदौर में बेरंग साबित हो रहा चुनाव प्रचार अभियान कार्यकर्ताओं में निराशा ।

झंडा डंडे पोस्टर बैनर वालों की कमाई पीटी । गली मोहल्ले में भी नहीं दिखाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *