Breaking News

कला के रंग संस्था इंदौरियन्स के संग राज्यभर के कला साधक दिखाएंगे अपनी कला 28 जून 2026 रविवार ट्रेजर आईलैंड मॉल में।

संस्था इंदौरियन्स द्वारा आयोजित “अभिव्यक्ति” कला प्रदर्शनी में उन छुपे हुए प्रतिभाशाली कलाकारों के लिए खुला आमंत्रण हैं

जो मंच व वित्तीय संबंधी समस्या के कारण कला प्रदर्शनी में भाग नहीं ले पाते, संस्था के रवि गुप्ता एवं उमा त्रिवेदी ने बताया कि यह संस्था इंदौरियन्स द्वारा प्रस्तुत दृश्य कला, मूर्तिकला, फोटोग्राफी के लिए एक निःशुल्क कला प्रदर्शनी है

यह कला प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक भारतीय कला को अधिक से अधिक प्रोत्साहित कर शहरी कलाकारों के साथ साथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के उभरते प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच प्रदान कर हमारी विलुप्त होती कलाओं को उनकी विशेषता8ओं, महत्वत्ता के साथ आमजन को भी रूबरू कराना है

दिनभर चलने वाली इस कला प्रदर्शनी में कई आकर्षक गतिविधियां जैसे आर्ट टॉक “रूबरू”, लाइव डेमोंस्ट्रेशन, आर्ट वॉक, लाइव म्यूजिक भी होगी

यह कला प्रदर्शनी 28 जून रविवार को ट्रेजर आईलैंड मॉल में सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित की जाएगी कला का विषय ओपन थीम रहेगी, यह एग्जिबीशन कम सेल है पेंटिंग की सेल पर पूर्ण राशि प्रतिभागी की होगी संस्था का इसमें कोई कमीशन चार्ज नहीं रहेगा

About adminraj

Check Also

पिकनिक स्थलों पर हादसों का दौर शुरू नहाने के दौरान तिंछा फॉल में डूबा पुलिसकर्मी का बेटा ।

इंदौर, पत्रकार राजकुमार यादव 9827017454 जिले के ग्रामीण इलाके में फिर हादसा हो गया, 16 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us