Breaking News
Home / इंदौर / श्रम कल्याण मंडल को मिला आई.एस.ओ. सर्टिफिकेट

श्रम कल्याण मंडल को मिला आई.एस.ओ. सर्टिफिकेट


इंदौर ।
मध्य प्रदेश श्रम कल्याण मंडल को आई.एस.ओ. 9001:2015 क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। मऊगंज रीवा में 04 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उक्त प्रमाण पत्र मंडल अध्यक्ष श्री भगवानदास गोंडाने को प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्रीजी द्वारा म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री हेमंत तिवारी को भी आई.एस.ओ. प्रमाण पत्र दिया गया।

उल्लेखनीय है कि म.प्र. श्रम कल्याण मंडल को यह प्रमाण पत्र संगठित क्षेत्र के श्रमिकों हेतु संचालित विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक इकाईयों एवं स्थापनाओं से प्राप्त होने वाले अभिदाय संग्रहण हेतु प्रदान किया गया है। मऊगंज रीवा में 04 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी द्वारा म.प्र. श्रम कल्याण मंडल की श्रमिक साहित्य पुरस्कार योजना में चयनित रचनाकारों को पुरस्कृत किया गया। योजना के अंतर्गत चयनित श्रमिकों को 5 हजार रुपये, स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर श्रमिक एवं उनके परिवार के सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

About Aditya Singh

Check Also

इंदौर में बेरंग साबित हो रहा चुनाव प्रचार अभियान कार्यकर्ताओं में निराशा ।

झंडा डंडे पोस्टर बैनर वालों की कमाई पीटी । गली मोहल्ले में भी नहीं दिखाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *