Breaking News

कार में आग – इंदौर के रेसकोर्स रोड पर उस वक्त अफरा-तफरी देखने को मिली जब वहां से गुजर रही एक सफेद रंग की कार ने अचानक आग पकड़ ली ।।

इंदौर के रेसकोर्स रोड पर उस वक्त अफरा-तफरी देखने को मिली जब वहां से गुजर रही एक सफेद रंग की कार ने अचानक आग पकड़ ली ।।

आग लगते ही चालक गाड़ी से बाहर आया और आग बुझाने की कोशिश करने लगा, लेकिन तेज धूप के चलते आग ने तेजी से गाड़ी को अपनी गिरफ्त में लिया और
कुछ ही मिनटों में गाड़ी पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गई।।

घटना से आसपास के रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोग अपने घरों से देखते रहे और इस बात की सूचना फौरन दमकल विभाग को दी गई ।।

दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया ।।फिलहाल घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।।

About adminraj

Check Also

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बीच सड़क पर एक युवक की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है।

वायरल वीडियो में एक युवती अपने साथियों के साथ युवक को लात-घूंसों और थप्पड़ों से …

Contact Us