Breaking News

इंदौर के दवा बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दवा बाजार के पाताल से धुंआ आसमान को छूने लगा।।


इंदौर के दवा बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दवा बाजार के पाताल से धुंआ आसमान को छूने लगा।।

देखते ही देखते एशिया के सबसे बड़े दवा के बाजार में हड़कंप मच गया।।

लोग यहां-वहां भागने लगे कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाई और बेसमेंट में बने स्टैंडर्ड एजेंसी पर जाकर देखा तो दुकान धुंए के साए में तब्दील हो चुकी थी ।।

हिम्मत करके स्थानीय दुकानदारों ने आग बुझाने की पुरजोर कोशिश की।।

तेज गर्मी ऊपर से वायर में शॉर्ट सर्किट के पास ही अंदर रखी बैटरी और कार्टून ।।

यकीन मानिए अगर यह आग फैल जाती तो आज मध्य प्रदेश के इतिहास में सबसे बड़ा आगजनी का हादसा दर्ज होता ।।

क्योंकि कोरोना महामारी काल में इंदौर का दवा बाजार ही मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दवा सप्लाई दे रहा है।।

जहां बड़े पैमाने पर सैनिटाइजर और अन्य केमिकल मौजूद होता है।।

हालांकि गनीमत रही कि समय रहते स्थानीय लोगों की हिम्मत और सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।।

About adminraj

Check Also

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बीच सड़क पर एक युवक की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है।

वायरल वीडियो में एक युवती अपने साथियों के साथ युवक को लात-घूंसों और थप्पड़ों से …

Contact Us