वायरल वीडियो में एक युवती अपने साथियों के साथ युवक को लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारती हुई दिखाई दे रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नशे की हालत में था और कथित तौर पर बाइक से कट लगाने के बाद अपशब्द कहे थे। युवती ने उस पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है।
घटना आस्था टॉकीज के पास की बताई जा रही है। वीडियो में युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आता है। वीडियो लिंक
https://www.facebook.com/share/v/19BTDs5nms
आरोप है कि मारपीट के दौरान युवक के कपड़े भी बीच सड़क पर उतरवा दिए गए, जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कई लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।
एमआईजी थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ePaper मध्य प्रदेश पोर्टल. ePaper मध्य प्रदेश