Breaking News

मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय की इंदौर शहर के लोगो से अपील। 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य ।

मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर शहर के लोगों से अपील की है कि वे पर्यावरण संरक्षण और जल संकट से निपटने के लिए वृहद स्तर पर पौधारोपण करें।

उन्होंने शहर को हरा-भरा बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे सुरक्षित रखने के लिए लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया है ]

मंत्री ने शहर की पहाड़ियों और विभिन्न क्षेत्रों में 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसके तहत शहर में कई स्थानों पर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

ऑक्सीजन जोन:
पूरे शहर के अंदर ऑक्सीजन ज़ोन विकसित करने की योजना है ताकि बढ़ते तापमान पर नियंत्रण पाया जा सके।

पेड़ लगाओ – पानी बचाओ:
मंत्री ने लोगों से पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने और “पेड़ लगाने व पानी बचाने” के संदेश को अपनाने की अपील की है।

About adminraj

Check Also

अब 21 दिन में ही मिलेगी रसोई गैस की टंकी होर्मुज से सप्लाई शुरू होते ही सरकार ने बदला नियम

कमर्शियल और इंडस्ट्रियल सेक्टर को पहले की तरह गैस सप्लाई होगी होर्मुज संकट के चलते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us