Breaking News

समस्त स्कूल संचालक सावधान, ट्यूशन फीस के अतिरिक्त कुछ लिया तो लाइसेंस कैंसल होगा । इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा।

स्कूल फीस से जुड़े मामले में एक बार फिर कलेक्टर ने समस्त निजी स्कूलों को साफ हिदायत दी है कि वह बच्चों के परिवार से सिर्फ ट्यूशन फीस ही वसूल कर सकता है।।

इसके अलावा कोई भी अतिरिक्त फीस वसूली गई तो स्कूल का लाइसेंस कैंसिल कर दिया जाएगा।।
उसे स्कूल नहीं चलाने दिया जाएगा कलेक्टर ने साफ किया कि यह बहुत मुश्किल दौर है इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए ।।

ट्यूशन फीस हमने इसलिए देने को कहा है, क्योंकि इससे स्कूल अपने शिक्षकों की सेलरी अपने नियमित खर्चे, रखरखाव आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर सके ।।

लेकिन इस मुश्किल समय में भी अगर उसे प्रॉफिट कमाने की सोची तो उसका लाइसेंस कैंसिल कर दिया जाएगा।। इस मामले में कलेक्टर ने कहा कि मैं जल्द एडीएम को स्पष्ट निर्देश देने जा रहा हूं।

मनीष सिंह कलेक्टर इंदौर

About adminraj

Check Also

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बीच सड़क पर एक युवक की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है।

वायरल वीडियो में एक युवती अपने साथियों के साथ युवक को लात-घूंसों और थप्पड़ों से …

Contact Us