Breaking News

10 जुलाई से इंदौर से शुरू हो सकता है 6 ट्रेनों का संचालन, सांसद शंकर लालवानी ने की रेलमंत्री पीयूष गोयल से की चर्चा

भारतीय रेलवे इंदौर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे और अहमदाबाद के लिए जल्द ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा।
लॉकडाउन के बाद से इंदौर रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद है।
ट्रेनों की आवाजाही शुरू करने के लिए सांसद शंकर लालवानी ने रेलमंत्री पीयूष गोयल से फोन पर चर्चा की है। सांसद ने बताया कि इंदौर को सावधानियों के साथ धीरे-धीरे खोला रहा हैं

और अब आवागमन के साधनों को भी शुरू किया जाना जरूरी है। इसलिए रेलमंत्री से ट्रेनें शुरू करने को लेकर चर्चा की। जल्द ही प्रमुख शहरों के लिए ट्रेनें शुरू होंगी।

10 जुलाई से इंदौर स्टेशन से 6 ट्रेनों का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।

रेलवे बोर्ड द्वारा देश के अलग-अलग जोन से जरूरी ट्रेनों के संचालन की जानकारी मांगी गई थी जिसके तहत पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने इंदौर स्टेशन से चलने वाली 6 ट्रेनों के नाम भेजे थे।

जिन ट्रेनों के नाम भेेजे गए थे उनमे शिप्रा एक्सप्रेस, इंदौर-पुणे-इंदौर, मालवा एक्सप्रेस, अवंतिका एक्सप्रेस, शांति एक्सप्रेस और कामाख्या एक्सप्रेस शामिल है।

About adminraj

Check Also

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बीच सड़क पर एक युवक की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है।

वायरल वीडियो में एक युवती अपने साथियों के साथ युवक को लात-घूंसों और थप्पड़ों से …

Contact Us