Breaking News

इंदौर जिले में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुलभ बनाने के लिये निरंतर प्रयास जारी,600 सिलेण्डरों की कि गयी व्यवस्था

सिलेण्डरों की उपलब्धता के लिये बनाये गये दल


इंदौर जिले में कोरोना मरीजों के उपचार के लिये ऑक्सीजन की आपूर्ति सुलभ बनाये जाने के लिये जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में जिला प्रशासन द्वारा 600 सिलेण्डरों की उपलब्धता ऑक्सीजन के लिये की गयी है। इससे कोरोना मरीजों के उपचार में बड़ी राहत मिलेगी। ऑक्सीजन सिलेण्डरों की उपलब्धता के लिये सभी एसडीएम के नेतृत्व में दल बनाये गये हैं।


यह जानकारी आज यहाँ कलेक्टर श्री मनीष सिंह द्वारा ली गयी बैठक में दी गयी। बैठक में उन्होंने बताया कि जिले में ऑक्सीजन सिलेण्डरों की उपलब्धता के लिये निरंतर प्रयास जारी हैं। अभी 600 सिलेण्डरों की और व्यवस्था की गयी है। जिले में सभी एसडीएम के नेतृत्व में दल बनाये गये हैं। इन दलों में उद्योग, श्रम तथा नगर निगम के अधिकारी शामिल हैं। इनके द्वारा उद्योगों में रखे गये सिलेण्डरों का अधिग्रहण किया जायेगा। इन सिलेण्डरों में ऑक्सीजन भरवाकर अस्पतालों में पहुँचायी जायेगी। उन्होंने बताया कि मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुये ऑक्सीजन की डिमाण्ड भी बढ़ गयी है। डिमाण्ड को देखते हुये ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास तेजी से किये जा रहे हैं।

About mp01admin

Check Also

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बीच सड़क पर एक युवक की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है।

वायरल वीडियो में एक युवती अपने साथियों के साथ युवक को लात-घूंसों और थप्पड़ों से …

Contact Us