Breaking News

पात्रता पर्ची विहीन परिवारों को मिलेगा राशन,पात्रता पर्ची के आवेदन लेने के लिये विशेष व्यवस्था।

इंदौर जिले में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में गरीब परिवारों को पात्रता अनुसार खाद्यान्न वितरण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जिले में निर्धारित 24 श्रेणियों के पात्रता पर्ची विहीन परिवारों को राशन उपलब्ध कराया जायेगा। पात्रता पर्ची के संबंध में आवेदन लेने के लिये और पात्रता पर्ची देने हेतु इंदौर नगर निगम में वार्डवार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। जिले में निर्धारित श्रेणी के पात्र परिवारों को अस्थाई पात्रता पर्ची दी जायेगी। इसके आधार पर उन्हें राशन मिलेगा।यह जानकारी आज यहां रेसीडेंसी में सम्पन्न हुई जिला प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक में दी गई।

About mp01admin

Check Also

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बीच सड़क पर एक युवक की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है।

वायरल वीडियो में एक युवती अपने साथियों के साथ युवक को लात-घूंसों और थप्पड़ों से …

Contact Us