Breaking News

जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से घरों में रहने की अपील। प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर अभी तक 6 हज़ार से अधिक लोग भेजे गए अस्थाई जेल।

कोरोना संक्रमण की चेन को रोकने के लिए इंदौर में जनता कर्फ्यू लागू है। आज से इसका और अधिक कड़ाई से पालन कराया जाएगा। कल 17 मई को अस्थाई जेल गुजराती समाज धर्मशाला इंदौर में प्रोटोकॉल उल्लंघन के कारण 411 बंदी जेल में दाखिल हुए ।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री पवन जैन ने बताया है कि अस्थाई जेल प्रारंभ दिनांक से वर्तमान तक कुल 6111 बंदी प्रोटोकॉल उल्लंघन के कारण जेल भेजे गए हैं। जिला प्रशासन ने जनता कर्फ़्यू के पालन की अपील सभी नागरिकों से की है। श्री जैन ने स्पष्ट किया है कि आज से जनता कर्फ्यू को और अधिक कड़ाई से लागू किया जाएगा। आम जनता से अनुरोध किया गया है कि वे अपने घरों पर रहे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें अन्यथा अस्थाई जेल भेजे जाने की कार्यवाही की जाएगी।

About mp01admin

Check Also

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बीच सड़क पर एक युवक की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है।

वायरल वीडियो में एक युवती अपने साथियों के साथ युवक को लात-घूंसों और थप्पड़ों से …

Contact Us