Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी आखिर क्या है ये COCKROACH JANTA PARTY कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट बैन करके सरकार ने पंगा ले लिया।

पत्रकार राज यादव 9827017454
सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है

इसकी सदस्यता शर्तों में

  1. बेरोज़गार होना,
  2. आलसी होना,
  3. हमेशा ऑनलाइन रहना और
  4. पेशेवर तरीके से भड़ास निकालने की क्षमता’ होना शामिल है.

कॉकरोच जनता पार्टी ने इंस्टाग्राम पर BJP को पछाड़ा, 4 दिनों में बने 93 लाख फॉलोवर्स

इसके संस्थापक अभिजीत दीपके हैं

अभिजीत दीपके कहते हैं, मैं ट्विटर (X) पर सीजेई (भारत के मुख्य न्यायाधीश) का बयान देख रहा था जहां पर वो सिस्टम की आलोचना करने और राय देने के लिए देश के युवाओं की तुलना कॉकरोच से कर रहे थे.

मैंने इसे बेहद हास्यास्पद समझा क्योंकि सीजेआई को देश के संविधान का संरक्षक माना जाता है.

वो संविधान जो हर किसी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आज़ादी देता है. अब एक ऐसा शख़्स जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करने के लिए वो कैसे युवाओं की तुलना कॉकरोच और परजीवियों से कर सकता है.”

कॉकरोच जनता पार्टी नाम से शुरू हुआ ऑनलाइन व्यंग्य अभियान कुछ ही दिनों में इंस्टाग्राम पर बड़ा राजनीतिक ट्रेंड बन गया ।

हैरानी की बात यह है कि इसके लॉन्च के महज चार दिनों के भीतर इस अकाउंट ने 90 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स जुटा लिए और फॉलोअर्स के मामले में इसने भाजपा के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को भी पीछे छोड़ दिया.

भारतीय राजनीति को एक असामान्य प्रतीक मिल गया है तिलचट्टा या कॉकरोच. पिछले हफ्ते, भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकान्त की टिप्पणियों के बाद कॉकरोच अचानक सुर्खियों में आ गया. 

एक सुनवाई के दौरान, उन्होंने कथित तौर पर बेरोज़गार युवाओं, को जो पत्रकारिता और एक्टिविज़्म की ओर बढ़ रहे हैं, की तुलना तिलचट्टों और परजीवियों से की थी

बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका इशारा विशेष रूप से ‘फर्जी और बेहूदा डिग्री’ वाले लोगों की ओर था, न कि व्यापक रूप से भारत के युवाओं की तरफ.

लेकिन तब तक यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से फैल चुकी थी, जिससे गुस्सा, चुटकुले और एक ‘मज़ेदार राजनीतिक विचार’ के तौर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी )जन्म ले चुकी थी. सीजेपी कोई औपचारिक राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि राजनीतिक व्यंग्य पर आधारित एक ऑनलाइन आंदोलन है.

डिजिटल संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का X अकाउंट गुरुवार को ब्लॉक कर दिया गया। संगठन ने इसके कुछ देर बाद नया अकाउंट बनाया। इसका नाम ‘कॉकरोच इज बैक’ रखा गया और बायो में लिखा- “कॉकरोच डोंट डाय” यानी कॉकरोच मरते नहीं।

About adminraj

Check Also

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बीच सड़क पर एक युवक की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है।

वायरल वीडियो में एक युवती अपने साथियों के साथ युवक को लात-घूंसों और थप्पड़ों से …

Contact Us