Breaking News

भवन Building निर्माण में भी अब उपचारित पानी का ही करना पड़ेगा इस्तेमाल, अन्यथा काम रुकवा देगा नगर निगम।

इंदौर में भीषण गर्मी में पानी के संकट को देखते हुए निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने सभी भवन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों को देखें और उनमें उपचारित यानी ट्रीटेड पानी का इस्तेमाल ही हो रहा हो अन्यथा भवन निर्माण रूकवा दिया जाए।

इसके साथ ही सभी अपर आयुक्तों को भी आबंटित झोन क्षेत्रों में जलप्रदाय व्यवस्था की नियमित समीक्षा करने और फील्ड स्तर की मॉनिटरिंग करने को कहा है।

प्राइवेट हाईड्रेट और बोरवेल पर नियंत्रण के साथ ही जलगंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ये अपर आयुक्त लेंगे।

इसके साथ ही सभी सर्विस सेंटरों पर भी कार बाइक वॉशिंग और अन्य कार्यों में उपचारित जल का ही इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इंदौर के सभी जोन का दायित्व अपर आयुक्तों को सौंपा।

अपर आयुक्त आकाश सिंह को झोन क्रमांक 05, 10, 12 एवं 14,

अपर आयुक्त अर्थ जैन को झोन क्रमांक 06, 07, 08 एवं 11,

अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर को झोन क्रमांक 18, 19 एवं 20,

अपर आयुक्त मनोज पाठक को झोन क्रमांक 01, 16, 17 एवं 22

अपर आयुक्त नरेंद्र नाथ पांडे को झोन क्रमांक 02, 03, 04 एवं 09,

अपर आयुक्त श्रृंगार श्रीवास्तव को झोन क्रमांक 13, 15 एवं 21 का दायित्व सौंपा गया है।

About adminraj

Check Also

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बीच सड़क पर एक युवक की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है।

वायरल वीडियो में एक युवती अपने साथियों के साथ युवक को लात-घूंसों और थप्पड़ों से …

Contact Us