Breaking News

गिरता तापमान बढ़ती उमस दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी लेकिन उमस बढ़ती जा रही है

इन्दौर

शहर में कल दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई इसके बावजूद उमस बढ़ती महसूस हुई दिन में धूप से परेशान लोग रात को उमस से परेशान होते नजर आए।

मौसम में नमी बढ़ने से उमस का असर और बढ़ता जा रहा है मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 01 जून से शहर में प्री मानसून की शुरुआत हो सकती है, जिससे तापमान में कमी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

3 दिन बाद प्री मानसून

1 जून से शहर में हल्की बारिश की संभावना है। यह लगातार 3 जून तक देखने को मिल सकती है। मानसून के पूर्व इसे प्री मानसून एक्टिविटी के रूप में दर्ज किया जाएगा।

इस बीच तापमान गिरकर 34 डिग्री तक जा सकता है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

About adminraj

Check Also

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बीच सड़क पर एक युवक की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है।

वायरल वीडियो में एक युवती अपने साथियों के साथ युवक को लात-घूंसों और थप्पड़ों से …

Contact Us