Breaking News

दिशाहीन इंदौर शहर की जनता ही पानी की दोषी है?

Sr. Reporter Raj Yadav 9827017454

हमारा इंदौर अब वह पुराना इंदौर नहीं रहा है। अहिल्या नगरी ‘इंदौर’ की शाम की मालवी रंगत कहीं खो सी गई है, जाने कब लौटेगी।

इंदौर में कभी पानी की कमी महसूस ही नहीं होती थी और अब ऐसा लगता है पानी का अंतिम संस्कार की तैयारी हो चुकी है और उसमें भी पानी छिड़कने को पानी नहीं है।

पानी के लिए इंदौर, हिंगोट युद्ध के मैदान की तरह नजर आ रहा है। इंदौर में सभी नेता पानी बांटने के लिए अभिनेता बने हुए हैं।

इंदौर में पानी कहां जा रहा है, किसी को कुछ नहीं पता। इंदौर के पानी के तकनीकी अधिकारी तकनीकी समस्या के कारण परेशान है।

दोष तो किसी पर मढ़ना ही है भिया, अब बचती इंदौर की जनता ही है जो कतार में है और लगता है दिशाहीन इंदौर शहर की जनता ही पानी की दोषी है?

इसी जनता का एक जन आपका,
डॉ. अजिंक्य डगांवकर

About adminraj

Check Also

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बीच सड़क पर एक युवक की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है।

वायरल वीडियो में एक युवती अपने साथियों के साथ युवक को लात-घूंसों और थप्पड़ों से …

Contact Us