Breaking News

पेंचवेली एक्सप्रेस ट्रेन में सीट को लेकर हुए मामूली विवाद में MP बैतूल के युवक की पीट-पीटकर हत्या ।

मध्य प्रदेश के बैतूल में ट्रेन में सीट को लेकर हुए मामूली विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई. बोरदेही रेलवे स्टेशन पर युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया.

इस घटना में हमलावर फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है. CCTV फुटेज की जांच और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

मृतक अली खान के दोस्त जयंत विश्वकर्मा ने घटना की पूरी कहानी बताई.

उन्होंने कहा कि ट्रेन में सीट को लेकर शुरू हुई मामूली बहस इतनी बड़ी वारदात में बदल जाएगी, इसका किसी को अंदाजा भी नहीं था.

जयंत विश्वकर्मा ने कहा, ‘हम कुल चार लोग थे. हम सभी पेंचवेली एक्सप्रेस से भोपाल जा रहे थे. परासिया स्टेशन पर ट्रेन में एक अनजान व्यक्ति आया.

वहां सीट को लेकर हमारे बीच उससे बहस हो गई. इसके बाद उस व्यक्ति ने बोरदेही स्टेशन पर अपने 8 – 10 साथियों को पहले से ही बुला रखा था

आगे बताया कि जैसे ही ट्रेन बोरदेही रुकी, वहां पहले से मौजूद लोगों ने अली खान को जबरन नीचे उतारा और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया.

हमला इतना खतरनाक था कि हम लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे.

यात्रियों के मुताबिक, परासिया स्टेशन पर हुई कहासुनी के बाद एक बार तो मामला शांत हो गया था. लेकिन दूसरे पक्ष के मन में रंजिश बाकी थी. बोरदेही स्टेशन पर अली खान को घेरकर लात-घूंसों और हथियारों से पीटा गया. गंभीर चोटें आने की वजह से अली खान ने प्लेटफॉर्म पर ही दम तोड़ दिया.

फुटेज खंगाल रही है पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया.

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए स्टेशन और आसपास के इलाकों में घेराबंदी की, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे.

इस पूरे मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है. रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है.

इसके साथ ही घटना के समय स्टेशन पर मौजूद चश्मदीदों और मृतक के दोस्तों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.’

About adminraj

Check Also

दिशाहीन इंदौर शहर की जनता ही पानी की दोषी है?

Sr. Reporter Raj Yadav 9827017454 हमारा इंदौर अब वह पुराना इंदौर नहीं रहा है। अहिल्या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us