Breaking News

हल्की बूंदा बांदी से ही पारा धड़ाम… 3 डिग्री नीचे तक आया ।

इन्दौर।

शहर में आए बादलों से बरसी हल्की बूंदों ने ही पारे को धो डाला है। एक ही दिन में दिन और रात का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम हो चुका है।

आज तड़के भी तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, वहीं सुबह से बादलों के कारण सूरज की आंख मिचौनी जारी है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज दोपहर से फिर बारिश देखने को मिलेगी। इससे तापमान में और कमी आने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक शहर में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा। इससे तापमान में और कमी आएगी।

14 दिनों में दिन का और 7 रातों में रात का तापमान 5 डिग्री गिरा

पिछले दिनों से तुलना करें तो 14 दिनों में दिन का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री से गिरकर 38.8 डिग्री पर आया है, वहीं रात के तापमान में यह कमी महज 7 दिनों में दर्ज की गई है।

24 मई को जहां रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री था, वहीं कल यह 22.4 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में दिन का तापमान 34 डिग्री तक जाने की संभावना है।

About adminraj

Check Also

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बीच सड़क पर एक युवक की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है।

वायरल वीडियो में एक युवती अपने साथियों के साथ युवक को लात-घूंसों और थप्पड़ों से …

Contact Us