Breaking News

पेट्रोल डीजल ₹ 10 रुपए तक हो सकता है महंगा(CRISIL)

Sr. Reporter Raj Yadav 9827017454

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (CRISIL) की रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने और तेल कंपनियों के नुकसान को कम करने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹10 प्रति लीटर तक की और बढ़ोतरी हो सकती है。

मिडिल ईस्ट संकट से पूरी दुनिया महंगाई की चपेट में है साथ ही भारत में महंगाई अभी और बढ़ेगी।

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अगर कच्चे तेल के दाम उच्च स्तर पर बने रहते हैं तो यह बढ़ोतरी निकट भविष्य में 10 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच सकती है।

इनके चीजों के बढ़ सकते हैं दाम

एजेंसी क्रिसिल के अनुसार डेरी प्रोडक्ट दूध, दही, सब्जी, फल, मछली, मीट सहित विदेश से आयातित वस्तुओं के दामों में 5 से 15 फीसदी तक की वृद्धि हो सकती है।

इसका असर पूरी अर्थव्यवस्था में ढुलाई लागत में बढ़ोतरी के जरिए दिखेगा, जिससे खाने पीने की चीजों और अन्य वस्तुओं में महंगाई बढ़ेगी।

इंधन कीमतों में वृद्धि का सीधा असर महंगाई पर पड़ेगा।

सरकारी कदम

राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने 1 जून से पेट्रोल, डीजल और एयर टरबाइन फ्यूल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी (निर्यात शुल्क) में कटौती की है

हालांकि, इसका सीधा फायदा अभी तक खुदरा ग्राहकों को नहीं मिला है क्योंकि एक्साइज ड्यूटी या वैट में कोई बदलाव नहीं हुआ है

About adminraj

Check Also

इंदौर में जल संकट : क्या यह केवल गर्मी की समस्या है या शहरी विकास और संसाधन प्रबंधन का परिणाम ?

Sr. Reporter Raj Yadav 9827017454 डॉ. जेम्स पाल की कलम से। वर्ष 2026 में यदि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us