इंदौर।
आइए हम सब इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने
शहर की प्रतिभाओं, समाजसेवियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के उद्देश्य से संस्था इंदोरियनस द्वारा आगामी 7 जून 2026 को गांधी हॉल, इंदौर में भव्य इंदौरी रत्न अवॉर्ड समारोह आयोजित किया जाएगा।
यह आयोजन उन प्रेरणादायक हस्तियों को समर्पित होगा जिन्होंने अपने कार्यों और उपलब्धियों से इंदौर का नाम गौरवान्वित किया है।

संस्था द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि समारोह में कला, शिक्षा, खेल, संस्कृति, चिकित्सा, समाजसेवा, धर्म एवं नृत्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 11 विशिष्ट व्यक्तित्वों का चयन किया गया है,
जिन्हें इंदौरी रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन लोगों को समर्पित है जिन्होंने अपने समर्पण, मेहनत और सेवा भाव से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इसके साथ ही संस्था द्वारा युवाओं एवं बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दो
यंग अचीवर्स तथा एक चाइल्ड अचीवर श्रेणी के लिए भी नामांकन आमंत्रित किए गए हैं।
संस्था का मानना है कि नई पीढ़ी की प्रतिभाओं को मंच और पहचान देना समाज के उज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में सम्मान समारोह के साथ मनोरंजन का विशेष आकर्षण भी रहेगा। इंटरनेशनल नाद योग ग्रुप द्वारा नृत्य प्रस्तुतियां, बॉलीवुड सिंगर चिंतन बाकीवाला की संगीतमय प्रस्तुति, कॉमेडियन दीपक नीमा का हास्य प्रदर्शन तथा हार्मनी बैंड द्वारा लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस दी जाएगी।
संस्था इंदोरियनस के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि इंदौर की समृद्ध संस्कृक्ति, प्रतिभा, सेवा भावना और सामाजिक मूल्यों का उत्सव होगा। कार्यक्रम में शहर की अनेक प्रतिमित हस्तियां. समाजसेवी, कलाकार, शिक्षाविद, चिकित्सक, उद्योगपति एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
संस्था का उद्देश्य उन व्यक्तित्वों को समाज के सामने लाना है जो निरंतर अपने कार्यों के माध्यम से प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। इंदौरी रत्न अवॉर्ड के माध्यम से संस्था इंदौर की सकारात्मक सोच, उत्कृष्ट कार्यों और सामाजिक योगदान को नई पहचान देने का प्रयास कर रही है।
अलंकरण सांस्कृतिक समारोह
गांधी हॉल, एम जी रोड, इंदौर 7-6-26 रविवार
ePaper मध्य प्रदेश पोर्टल. ePaper मध्य प्रदेश