Breaking News

इंदौर हादसे में फिर गवाई दो लोगों ने जान । हेलमेट पहना होता तो शायद बच जाती जान।

इंदौर के शिप्रा थाना डकाचिया ब्रिज पर एक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई ।दरअसल हादसा शिप्रा थाने के अंतर्गत आने वाले डकाचिया ब्रिज पर हुआ। जहां पर जा रहे बाइक सवार दो युवकों की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी, इसमें एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा युवक को आसपास के लोग अस्पताल लेकर जाने लगे, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।

दर्दनाक था हादसा
मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक शुरुआती दौर में मृतकों की पहचान सुनील और नीलेश के तौर पर हुई है। फिलहाल हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है ।शिप्रा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

लगातार हो रहे हैं इंदौर में हादसे

गौरतलब है कि इंदौर में रोजाना सड़क हादसे में कई लोग अपनी जान गवा रहे हैं। जिसको लेकर पुलिस और ट्रैफिक विभाग लगातार लोगों को नियमों के पालन के साथ ही हेलमेट पहनने की सलाह भी दे रहा है। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में भी दोनों बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। जो उनकी मौत का एक अहम कारण बना।

About mp01admin

Check Also

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बीच सड़क पर एक युवक की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है।

वायरल वीडियो में एक युवती अपने साथियों के साथ युवक को लात-घूंसों और थप्पड़ों से …

Contact Us