Breaking News

मध्य प्रदेश के इंदौर-भोपाल में बेड और श्मशान दोनो के लिए वेटिंग; 24 घंटे में 4 बड़े शहरों में मिले 2,500 से ज्यादा मरीज।

मध्यप्रदेश के इंदौर भोपाल में में कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा मुसीबत बढ़ती जा रही हैं। भोपाल और इंदौर में बेड से लेकर श्मशानों तक में वेटिंग चल रही है। भोपाल के श्मशान घाट के प्रबंधकों ने शनिवार को नगर निगम और अस्पतालों को फोन करके और शव न भेजने की अपील की है। यहां 56 कोरोना संक्रमितों के शव लाए गए थे। हालांकि सरकारी रिकॉर्ड में 1 की मौत कोरोना से बताई गई है।

इंदौर में 40 बड़े अस्पतालों में 3 से 4 दिन की वेटिंग है। ICU के 80% बेड फुल हैं। रेमडेसिविर के 2 हजार इंजेक्शन की कमी बनी हुई है। 24 घंटे के प्रदेश में 5939 केस मिले हैं। 24 की मौत हुई है। इंदौर में सबसे ज्यादा 919, भोपाल में 793, ग्वालियर में 458, जबलपुर में 402 संक्रमित मिले। चारों बड़े शहरों में यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

About mp01admin

Check Also

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बीच सड़क पर एक युवक की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है।

वायरल वीडियो में एक युवती अपने साथियों के साथ युवक को लात-घूंसों और थप्पड़ों से …

Contact Us