Breaking News

विधायक का अस्पतालों का दौरा कई जगह अनियमितता हुई उजागर।

यूनिक अस्पताल में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला हुए नाराज अस्पताल स्टाफ नहीं बता पाया रेंडीसीमर इंजेक्शन की संख्या।

इंदौर में बढ़ते कोरोना त्राहिमाम के बीच कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला आज इंदौर के विभिन्न अस्पतालों के दौरे पर निकले। जहां गीतांजलि यूनिक सहित अन्य अस्पतालों में उन्होंने दौरा किया। इस दौरान सभी अस्पतालों में कई तरह की अनियमितताएं सामने आई। यूनिक अस्पताल में तो संजय शुक्ला स्टाफ पर काफी नाराज भी हुए, क्योंकि स्टाफ उन्हें मिले रेंडीसीमर इंजेक्शन की संख्या ही नहीं बता पाया।

सवाल ये उठता है कि आखिर निजी अस्पतालों का स्टाफ रेंडीसीमर इंजेक्शन की संख्या बताने में क्यों कतरा रहा है ?

क्या कहीं यह इंजेक्शन कुछ चुनिंदा लोगों के लिए सुनिश्चित तो नहीं किए जा रहे ?

या अस्पताल इनका अपने हिसाब से इस्तेमाल करेगा ?

यह तमाम सवाल हैं जो इस वक्त संजय शुक्ला और कांग्रेस आम जनता के बीच उठा रही है।

About mp01admin

Check Also

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बीच सड़क पर एक युवक की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है।

वायरल वीडियो में एक युवती अपने साथियों के साथ युवक को लात-घूंसों और थप्पड़ों से …

Contact Us