Breaking News

भोपाल कोरोना संक्रमण से मध्य प्रदेश में अब तक 43 शिक्षकों की मौत।

शिक्षक संघ ने शिक्षकों के हित को ध्यान में रखकर कोरोना के कारण मृत शिक्षकों के आश्रित को एक माह के अंदर अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग

भोपाल । प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की है। वहीं 50 लाख रुपये प्रतिपूर्ति राशि प्रदान करने की मांग शिक्षक संघ ने की है। 55 वर्ष से अधिक आयु वाले शिक्षक और महिला शिक्षकों की ड्यूटी कोविड में न लगाने की मांग भी की है। शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री क्षत्रवीर सिंह राठौर ने बताया कि शासन स्तर से किए जा रहे अनेक प्रयास पर्याप्त न होने से कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। इस संक्रमण से प्रभावित होकर 43 शिक्षक भी अपनी जान गवां चुके हैं। फिर भी शासन या प्रशासन के जिम्मेदार लोगों ने इन शिक्षकों के परिजनों की सुध नहीं ली है। वहीं छतिपूर्ति भत्ता और न अनुकंपा नियुक्ति भी दी है। इसके चलते इन शिक्षकों के परिवार असहाय महसूस कर रहे हैं।

About mp01admin

Check Also

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बीच सड़क पर एक युवक की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है।

वायरल वीडियो में एक युवती अपने साथियों के साथ युवक को लात-घूंसों और थप्पड़ों से …

Contact Us