Breaking News

10 वी 12 वी क्लास के बाद मध्यप्रदेश शासन का बड़ा फैसला: कॉलेज /विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं को ओपन बुक पद्धति से आयोजित किया जाएगा

भोपाल:  राज्य शासन उच्च शिक्षा विभाग ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए कहां है कि विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं को ओपन बुक पद्धति से आयोजित किया जाएगा। 

इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार स्नातक प्रथम, द्वितीय तथा अंतिम वर्ष और स्नातकोत्तर द्वितीय तथा चतुर्थ सेमेस्टर की समस्त परीक्षाएं ओपन बुक पद्धति पद्धति से आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं।

निर्देश में कहा गया है कि कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

निर्देशों में कहा गया है कि स्नातक अंतिम वर्ष, स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं जून 2021 में आयोजित की जाएगी तथा परीक्षा परिणाम जुलाई 2021 में घोषित किया जाएगा। 

इस संबंध में जारी आदेश की प्रति हम यहां दे रहे हैं:. 

About adminraj

Check Also

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बीच सड़क पर एक युवक की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है।

वायरल वीडियो में एक युवती अपने साथियों के साथ युवक को लात-घूंसों और थप्पड़ों से …

Contact Us