Breaking News

इंदौर नगर निगम में फैल गयी सनसनी निगम के मुख्यालय तक पहुंचा कोरोना जन्म-मृत्यु पंजीयन विभाग का कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव दफ्तर में काम बंद हुआ पूरे विभाग को किया गया सैनिटाइज कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी के सहकर्मी सदमे में।

इंदौर नगर निगम के जन्म मृत्यु पंजीयन विभाग कोरोनॉ की दस्तक, एक कर्मचारी हुआ कोरोना पॉजिटिव-अन्य कर्मचारियों में दहशत का माहौल

नगर निगम मुख्यालय के जन्म मृत्यु पंजीयन विभाग में कल एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव होने से अन्य कर्मचारियों में दहशत है।

इस कर्मचारी को कल चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि कल तक भी यह कर्मचारी कार्यालय में काम कर रहा था।

जानकारी के अनुसार उक्त कर्मचारी को कोरोना होने के बाद विभाग के कर्मचारियों में दहशत हैं

और वे आज काम नहीं कर रहे हैं । इस विभाग में बड़ी संख्या में लोग जन्म मृत्यु पंजीयन और विवाह पंजीयन के लिए आते हैं ऐसे में अन्य लोगों में भी कोरोना संक्रमण फैल सकता है।

निगम कमिश्नर ने भी लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है।।

बाइट प्रतिभा पाल निगम आयुक्त इंदौर

About adminraj

Check Also

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बीच सड़क पर एक युवक की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है।

वायरल वीडियो में एक युवती अपने साथियों के साथ युवक को लात-घूंसों और थप्पड़ों से …

Contact Us